कृति भारती
जोधपुर की 28 वर्षीय कृति भारती बाल विवाह मुक्त राजस्थान के लिए काम कर रही हैं.
देश में पहली बार किसी बाल विवाह को कानूनन निरस्त करवाने की उनकी उपलब्धि 2013 में ‘लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स’ और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में भी दर्ज की गई है.
बाल विवाह रुकवाने और और कानूनन निरस्त करवाने की मुहिम में उनपर कई बार हमले भी हुए हैं, लेकिन उनके हौसले कायम हैं.
कृति ने 2013 में ‘सारथी ट्रस्ट’ की स्थापना की और बाल संरक्षण और सुरक्षा पर पीएचडी भी कर रही हैं.
कृति को मारवाड़ रत्न, महाराणा मेवाड़, वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं.
कृति अपनी माँ के साथ रहती हैं जिन्होंने उन्हें अकेले पाल-पोस कर बड़ा किया.

Comments
Post a Comment