चित्रकूट में एक कहावत है -
"कामदगिरि भए राम प्रसादा, अवलोकत अपहरत विषादा।"
आज उसी कामदगिरि के दर्शन से दुख बढ़ जाता है।17 अक्टूबर 2026 को लक्ष्मण पहाड़ी से ब्रह्मकुंड तक की हमारी ज्ञान यात्रा में यह सच्चाई सामने आई कि पयस्विनी जैसी सदानीरा नदियों को विलायती बबूल ने सुखाया है
1985 की भूल 1985 में लक्ष्मण पहाड़ी के नीचे बड़े पैमाने पर जूली फ्लोरा यानी विलायती बबूल (Prosopis juliflora) के बीज बिखेरे गए। सोच थी - जल्दी हरियाली आएगी, बंदर नहीं खाएंगे।
इसने पानी कैसे खत्म किया?
1. भूजल का दुश्मन: इसकी जड़ें 50 फीट नीचे जाकर पानी खींचती हैं।
2. किसी और को उगने नहीं देता: इसके पत्तों के जहर से गूलर, पाकड़, बरगद, जामुन नहीं उगते। तभी 50 एकड़ में एक भी जल-पोषक पेड़ नहीं मिला।
3. बीहड़ बना देता है: इसके नीचे घास नहीं, मिट्टी बह जाती है।
लक्ष्मण पहाड़ी से ब्रह्मकुंड तक के बीहड़ इसी के कारण हैं।पहले यहाँ के गूलर-पाकड़ स्पंज की तरह पानी रोक कर ब्रह्मकुंड में छोड़ते थे, वही पयस्विनी बनती थी। हमने स्पंज हटा कर पम्प लगा दिया।
समाधान:
विलायती बबूल हटाकर उसी जगह गूलर, पाकड़, जामुन, महुआ, बरगद का ट्रायल प्लॉट बनाना होगा।कामदगिरि मुस्कुराएगा, तो पयस्विनी फिर बहेगी।
लेखक:
अभिमन्यु भाई
संयोजक -
चित्रकूट तपोवन पुनर्जीवन अभियान
सर्वोदय ग्राम, बेदी पुलिया, जिला - चित्रकूट (उ.प्र.) 210205
Mob: 8840160518

Comments
Post a Comment