Skip to main content

Posts

विलायती बबूल ने कैसे सुखा दीं -चित्रकूट कामदगिरि ब्रह्मकुंड की पयस्विनी जलधाराएँ

चित्रकूट में एक कहावत है -   "कामदगिरि भए राम प्रसादा, अवलोकत अपहरत विषादा।"  आज उसी कामदगिरि के दर्शन से दुख बढ़ जाता है। 17 अक्टूबर 2026 को लक्ष्मण पहाड़ी से ब्रह्मकुंड तक की हमारी ज्ञान यात्रा में यह सच्चाई सामने आई कि पयस्विनी  जैसी सदानीरा नदियों को विलायती बबूल ने सुखाया है  1985 की भूल                                                                                                                                            1985 में लक्ष्मण पहाड़ी के नीचे बड़े पैमाने पर जूली फ्लोरा यानी विलायती बबूल (Prosopis juliflora) के बीज बिखेरे गए। सोच थी - जल्दी हरियाली आएगी, बंदर नहीं खाएंगे। इसने पानी कैसे खत्म किया? 1. भूजल...

विश्व नदी दिवस विशेष: चित्रकूट में जल-विरासत और तपोवन पुनर्जीवन का महा-संकल्प

विश्व नदी दिवस के वैश्विक आह्वान "वन नहीं, तो नदियाँ नहीं; नदियाँ नहीं, तो जल नहीं; जल नहीं, तो जीवन नहीं" के तहत आज सर्वोदय सेवा आश्रम में  दिनांक: 27 सितम्बर 2026 को   एक उच्च स्तरीय जल चिंतन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  अध्यक्षता: ​सुरेश प्रसाद त्रिपाठी  | संचालन: श्री ​अभिमन्यु सिंह   ने  किया .   अभिमन्यु भाई ने  कहा, "हमारा अटूट विश्वास है कि हमारे बच्चों का बचपन और यौवन   तभी स्वास्थ्य आनंदित होगा  जब चित्रकूट की जल, वायु और मिट्टी स्वस्थ होगी। आने वाली पीढ़ी के सपने तभी साकार होंगे, जब वृक्ष मंदिरों से रचे-बसे तपोवन होंगे, अविरल नदियाँ होंगी और पानी से लबालब मुस्कुराते तालाब हों।" चित्रकूट को आज अपनी  प्राकृतिक और ऐतिहासिक  जल धरोहरों को बचाने  और उनके पुनर्जीवन के  लिए बड़ा अवसर इसलिए - है कि    हाल ही में २९ अगस्त  २०२६ के दौरान चित्रकूट में आई ऐतिहासिक और भयंकर बाढ़ ने जो घरों और दुकानों में घुसकर सब कुछ तहस-नहस कर दिया, उसका सबसे बड़ा और वास्तविक कारण नदी के प्राकृतिक बहाव क्...

जल से झुलसा चित्रकूट:

                               जल से झुलसा चित्रकूट                   अभिमन्यु ,   अनहद चित्रकूट आपदा अध्ययन केंद्र  चित्रकूट आपदा अध्ययन केंद्र                 जलवायु परिवर्तन और कुप्रबंधन का महा-अकाल चित्रकूट। कहने को तो मंदाकिनी नदी उफान पर है और आसमान से पानी बरस रहा है, लेकिन धर्मनगरी चित्रकूट इस समय एक अजीब और विनाशकारी 'जल अकाल' से जूझ रही है। यह अकाल सिर्फ खेतों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने यहाँ की आस्था, व्यापार और जनमानस की रीढ़ को तोड़कर रख दिया है। Down To Earth की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमूमन सूखे की मार झेलने वाले बुंदेलखंड में इस साल मानसून का चरित्र इतना आक्रामक और असंतुलित रहा है कि खेतों को जीवन देने वाला पानी ही उनकी बर्बादी का कारण बन गया है। [ 1 ] 1. जलवायु परिवर्तन (Climate Change) की मार: 'गीला सूखा' और अप्रत्याशित मानसून चित्रकूट अब जलवायु परिवर्तन की प्रयोगशाला बन चुका है। पर्य...
    चित्रकूट की नदी अपनी  हत्या का बदला भी लेती है ?                 आज 25  सितंबर 2026 की रात रामघाट में रहने वाले परिवार और छोटी छोटी दुकानों के कम पूंजी के दुकानदार पयस्वनी नदी की सायद चौथी/पांचवी  बाढ़ देख रो दिए।  रात में जैसे जैसे मंदाकनी का जल स्तर बढ़ रहा था वैसे वैसे उनकी धड़कने और बढ़ रही थीं आँखों में नींद हवा हो गयी थी।  जैसे चित्रकूट के जिलाधिकारी  जल परुष  पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक राम घाट पंहुचे और उन्होंने -- माइक से सभी को नदी की बाढ़ से बचने की चेतावनी दी तब लोग और भयभीत होगये।  कोई कोई एक टक देख रहा था और सोच रहा था कि 29 अगस्त 2026 की बाढ़ जीवन की दुकान पूंजी गृहस्ती सब बह गयी कुछ नहीं बचा और हर  बाढ़ के बाद घर दुकान  से मिटटी निकालना उसकी सफाई करना आसान नहीं था।  लोग नहीं मिलते सफाई कराने के लिए। आपदा में परिवार की मदद के लिए कोई बहुत भागयशाली होगा जिसने बिना कुछ मांगे मदद की हो।           राम घाट में एक भक्त  माँ कह रही थ...
          जल न्याय से पीड़ित मंदाकनी नदी की देन जल  सत्याग्रह   २५ जुलाई २०२६: वह काली दोपहर और इंटेकवेल की दुर्दशा २५ जुलाई २०२६ को मेरा मन बहुत अधिक व्याकुल और बेचैन था। मैं घर से निकला और सीधे उस तट पर पहुँचा जिसे लोकभाषा में ' इमली घाट ' और वर्तमान में ' राजा घाट ' कहा जाता है। मैंने नदी तट पर जाकर हमेशा की तरह सबसे पहले नदी के जल को अपने माथे से लगाया, लेकिन उस दिन पानी में बदबू बहुत अधिक थी। नदी में कोई बहाव नहीं था, वह पूरी तरह स्थिर थी। इसी राजा घाट पर चित्रकूट नगर के घरों, गाँवों और यहाँ आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने वर्ष १९७४ में नदी की जलधारा से जोड़कर एक कुआँ बनाया था, जिसे तकनीकी भाषा में 'इंटेकवेल' (Intake Well) कहते हैं । यह इंटेकवेल यहाँ से २४ घंटे नगर को पेयजल की आपूर्ति भेजता है। विडंबना देखिए कि इसी घाट पर बनी राजा कॉलोनी का मुख्य गंदा सीवर नाला सीधे इसी इंटेकवेल के मुँह पर गिरता है। मैं उस दिन मौन होकर नदी को निहारता रहा और उसकी अदृश्य आवाज़ को सुनने की कोशिश करता रहा। मुझे ऐसा महसूस...