विश्व नदी दिवस के वैश्विक आह्वान "वन नहीं, तो नदियाँ नहीं; नदियाँ नहीं, तो जल नहीं; जल नहीं, तो जीवन नहीं" के तहत आज सर्वोदय सेवा आश्रम में दिनांक: 27 सितम्बर 2026 को एक उच्च स्तरीय जल चिंतन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता: सुरेश प्रसाद त्रिपाठी | संचालन: श्री अभिमन्यु सिंह ने किया . अभिमन्यु भाई ने कहा, "हमारा अटूट विश्वास है कि हमारे बच्चों का बचपन और यौवन तभी स्वास्थ्य आनंदित होगा जब चित्रकूट की जल, वायु और मिट्टी स्वस्थ होगी। आने वाली पीढ़ी के सपने तभी साकार होंगे, जब वृक्ष मंदिरों से रचे-बसे तपोवन होंगे, अविरल नदियाँ होंगी और पानी से लबालब मुस्कुराते तालाब हों।" चित्रकूट को आज अपनी प्राकृतिक और ऐतिहासिक जल धरोहरों को बचाने और उनके पुनर्जीवन के लिए बड़ा अवसर इसलिए - है कि हाल ही में २९ अगस्त २०२६ के दौरान चित्रकूट में आई ऐतिहासिक और भयंकर बाढ़ ने जो घरों और दुकानों में घुसकर सब कुछ तहस-नहस कर दिया, उसका सबसे बड़ा और वास्तविक कारण नदी के प्राकृतिक बहाव क्...
चित्रकूट की जल विरासतें - जहाँ वृक्ष ही जल का मंदिर है। मंदाकिनी, स्फटिक शिला, गुप्त गोदावरी और विलुप्त हो रहे कुंड-बावड़ियों का पुनर्जीवन। कंक्रीट के घाट नहीं, वट-पीपल- अर्जुन बरगद के जीवित घाट और वृक्ष मंदिर ही हमारी जल संस्कृति को बचाएंगे। जल है तो तपोवन है।स्वास्थ्य तभी टिकाऊ होगा जब जल वायु और मिटटी स्वास्थ्य होगी। आने वाली पीढ़ी के सपने तभी स्वीकार होंगे।