Skip to main content

Posts

किशोरी रूबी का गाँव क्या बाल श्रम और टीबी रोग से मुक्त हो सकता है?क्या बच्चा चोर बलवा काण्ड की सी आई डी जांच हो सकती है?

                                                                   सेवा में  माननीय मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ            विषय  - किशोरी रूबी का  गाँव  क्या बाल श्रम और टीबी रोग से मुक्त हो सकता है?                        क्या बच्चा चोर बलवा काण्ड की सी आई डी जांच हो सकती है? क्या                        नई दुनिया आदिवासी बस्ती की महिलाओ द्वारा १४ -११ ०१५ को आपको                        दिए ज्ञापन पर आप सुनवाई कर सकते है ताकि आप निर्बल के मसीहा दिखे...

बालश्रम -टीबी मुक्त चित्रकूट मिशन में चिन्हित -नई दुनिया बस्ती के खतरनाक कामो में सलग्न ४० बालश्रमिकों के पुनर्वास हेतु -

सेवा में जिलाधिकारी चित्रकूट विषय --बालश्रम -टीबी मुक्त चित्रकूट मिशन में चिन्हित -नई दुनिया बस्ती के खतरनाक कामो में सलग्न ४० बालश्रमिकों के पुनर्वास हेतु - सन्दर्भ - पत्र १०४ /०१५-०१६ दिनाक ०८ -०१ -२०१६ माननीय महोदया                      कृपया उपरोक्त विषय का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करे। ८ जनवरी २०१६ को आपके कर्यालय में आपसे मिल कर ४० बालश्रमिकों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र इस अनुरोध के साथ प्राप्त कराये थे कि बच्चो को खतनाक कामो से हटा कर उन्हें-अच्छे भविष्य की सम्भावनाओ पर विकसित करने का माहौल दिया जाय। आपने कहा कैसे होगा -इस पर मेरा सुझाव था कि -अभी सरकार की ऒर से प्रमुख सचिव श्रम द्वारा दिए गए दिशा निर्देश -जो समाचार पत्र में प्रकाशित हुवा था कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में बाल श्रमिको का चिन्हीकरण और पंजीकरण कर करने के बाद उनका पुनर्वास प्लान परिवार -पंचायत के साथ मिल कर निर्मित किया जाय।           ...

बाल श्रम - टी बी मुक्त चित्रकूट मिशन - पत्र जिलाधिकारी चित्रकूट को

                                                                राजरानी अपने घर में                                                                                                                                ...

शुभाशिनी मिस्त्री- महज़ 75 पैसे में ह्युमैनिटी अस्पताल बनाया.

1971 में पश्चिम बंगाल के 24 परगना ज़िले के हंसपुकुर गांव में दिहाड़ी मज़दूर सधान मिस्त्री की डायरिया से मौत हो गई. पत्नी शुभाषिनी पर चार छोटे-छोटे बच्चों की ज़िम्मेदारी आ गई और पास में थे महज़ 75 पैसे. लेकिन शुभाषिनी ने उसी दिन सोच लिया कि ग़रीब आदमी की इलाज ना मिलने की वजह से मौत नहीं होनी चाहिए. उन्होंने दिहाड़ी मज़दूरी कर अपने बेटे को डॉक्टर बनाया और बेटे के साथ मिलकर गांव के ग़रीब लोगों के लिए हंसपुकुर गांव में 1993 में  ह्युमैनिटी अस्पताल  बनाया. एक अस्पताल पर ज़्यादा दबाव पड़ने लगा तो आम लोगों की मदद से शांतिगाछी में दूसरा अस्पताल बनाया गया. शुभाषिनी 70 साल को पार कर चुकी हैं लेकिन हर ग़रीब तक इलाज़ पहुंचाने के मिशन में अब भी जुटी हैं.

ज्ञारसी बाई सहारिया आदिवासी समुदाय के बंधुआ मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ रही हैं.---

ज्ञारसी बाई ×   राजस्थान के बारन ज़िले में ज्ञारसी बाई बीते दो दशक से सहारिया आदिवासी समुदाय के बंधुआ मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ रही हैं. ज्ञारसी ख़ुद कभी स्कूल नहीं गईं और उनके पिता एवं पति भी दिहाड़ी मज़दूर हैं. लेकिन इससे ज्ञारसी बाई की हौसले में कोई कमी नहीं आई. दो दशक के सफ़र में ज्ञारसी बाई ने महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार के ख़िलाफ़ हमेशा आवाज़ उठाई है. उन्होंने अपने समुदाय की महिलाओं में जागरूकता के स्तर को बढ़ाया है. ज्ञारसी बाई ने सहारिया आदिवासी समुदाय की लड़कियों को पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित किया. उनकी संस्था ‘जागृत महिला संगठन’ का आदिवासी महिलाओं को सशक्त करने में अहम योगदान रहा है.

YOU CAN ALSO DO

कृति भारती जोधपुर की 28 वर्षीय कृति भारती बाल विवाह मुक्त राजस्थान के लिए काम कर रही हैं. देश में पहली बार किसी बाल विवाह को का नूनन निरस्त करवाने की उनकी उपलब्धि 2013 में ‘लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स’ और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में भी दर्ज की गई है. बाल विवाह रुकवाने और और कानूनन निरस्त करवाने की मुहिम में उनपर कई बार हमले भी हुए हैं, लेकिन उनके हौसले कायम हैं. कृति ने 2013 में  ‘सारथी ट्रस्ट’  की स्थापना की और बाल संरक्षण और सुरक्षा पर पीएचडी भी कर रही हैं. कृति को मारवाड़ रत्न, महाराणा मेवाड़, वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं. कृति अपनी माँ के साथ रहती हैं जिन्होंने उन्हें अकेले पाल-पोस कर बड़ा किया.
असम की जाह्नवी 17 साल की उम्र में एचआईवी से संक्रमित हो गईं थी. यह संक्रमण उनतक उनके पति से पहुंचा था और डॉक्टरों के मुताबिक वे महज़ तीन महीने की मेहमान थीं. आज जाह्नवी 36 साल की हैं और एड्स के ख़िलाफ़ मुहिम चला रही हैं. उनके पति और दो साल की बच्ची की तो मौत हो गई, लेकिन जाह्नवी ने दुनिया को एपने एचआईवी पॉजिटिव होने के बारे में बताया और दूसरे लोगों के लिए उम्मीद की रोशनी बन गईं. उन्होंने 2002 में ‘ असम नेटवर्क ऑफ़ पॉजिटिव पीपल ’ नामक संस्था शुरू की. यह संस्था एड्स पीड़ितों के लिए मुफ़्त में काउंसलिंग का काम करती हैं. इस नेटवर्क के 50 सक्रिय सदस्य हैं जो एचआईवी और एड्स पीड़ितों की देखभाल का काम देखती है.